Friday, November 7, 2008

गणेश वंदना

गणेश वंदना

हे सिद्धिविनायक महामना
हे गणपति बप्पा मोरया
हे इस जग के कर्ता धर्ता
प्रभु अष्टविनायक नमॊ नमः


हे सुखकर्ता हे दुखहर्ता
हे विघ्नविनाशक गणराया
संतन के तुम सदा सखा
प्रभु गजाननं हे सुख दाता

हे गौरीपुत्र हे लम्बोदर
हे जग के नायक विनायकं
हे महाकाय हे वक्रतुंड
अभय कर रहा तुम्हॆं नमन

हे एकदंत हे धूम्रवर्ण
मूषक सवार गणनाथ मेरे
जग सबसे पहले करे नमन
हे गजेन्द्रवदनं नमॊ नमः

हे मंगल मूर्ति महासखा तुम
वर देते हो हमें पता
मोदक प्रिय प्रभु चतुर्भुजा
मंगल हो सबका सदा भला

अभय शर्मा, भारत, 4 सितंबर 2008, 00.36 घंटे


No comments: